डीआरएम ऑफिस में आरपीएफ बीट पोस्ट का उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ऑफिस में आरपीएफ बीट पोस्ट का उद्घाटन। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीट पोस्ट का उद्घाटन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महानिरीक्षक एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने गेट संख्या-1 पर स्थापित आरपीएफ बीट पोस्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया।

भगत की कोठी बना रेलवे की ऊर्जा क्रांति का सबसे बड़ा केंद्र

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि डीआरएम कार्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से किए गए नवाचार के तहत इस बीट पोस्ट की स्थापना की गई है। इससे कार्यालय परिसर में सुरक्षा निगरानी और अधिक प्रभावी होगी।

उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सीताराम बुनकर,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार तथा आरपीएफ जोधपुर पोस्ट निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ शाखाधिकारी,आरपीएफ जवान एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts: