Seminar held on World Asthma Day at Railway Hospital

रेलवे अस्पताल में विश्व अस्थमा दिवस पर हुई संगोष्ठी

– अस्थमा रोगियों को मानसिक सपोर्ट की जरूरत पर बल
– सभी के लिए इनहेल्ड उपचार सुलभ बनाएं विषय पर विस्तार से चर्चा

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे अस्पताल में विश्व अस्थमा दिवस पर हुई संगोष्ठी। विश्व अस्थमा दिवस पर मंगलवार को रेलवे अस्पताल में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अस्थमा के नियंत्रण और उचित प्रबंधन के लिए व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता जताई।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीताराम बुनकर ने कहा कि आज के युग में अस्थमा के मरीजों को न केवल फिजिकल सपोर्ट की जरूरत होती है,बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सहारा चाहिए होता है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली गलत धारणाएं जैसे कि “अस्थमा छूने से फैलता है” या “इनहेलर का इस्तेमाल करने से आदत पड़ जाती है” इत्यादि बातों से हमें दूर रहने की जरूरत है।

आईआईटी शोधकर्ताओं ने विकसित किया शुद्ध पेयजल के लिए कम लागत का उपकरण

डॉ बुनकर ने बताया कि जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस तरह के अधिकाधिक आयोजनों के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि अस्थमा दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अस्थमा एक लाइलाज बीमारी नहीं है। थोड़ी-सी सतर्कता,सही जानकारी और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ इसे पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है।उन्होंने अस्थमा प्रबंधन व इन्हेलर थिरैपी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विदेशी पार्सलों में आ रहे मादक पदार्थ,41.01 लाख के मादक पदार्थ जब्त

इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलाबसिंह सारण, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव शुक्ला सहित अनेक वक्ताओं ने अस्थमा के कारण और उपचार पर प्रकाश डाला तथा दर्शकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के संयोजक रियाज अनवर थे।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed