स्वगणना: जनप्रतिनिधि बन रहे प्रेरणा

  • जनगणना 2027
  • आमजन से स्वगणना में सक्रिय सहभागिता की अपील

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वगणना: जनप्रतिनिधि बन रहे प्रेरणा।जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत स्वगणना अभियान के तृतीय दिवस पर उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,जोधपुर के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा जिले में जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

इसी क्रम में सांसद पाली पीपी चौधरी ने ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर स्वगणना कर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने जनगणना को विकास की आधारशिला बताते हुए इसे सरल एवं सुलभ प्रक्रिया बताया। रविवार को ही डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने भी स्वगणना कर आमजन से इसमें भागीदारी की अपील की।

जोधपुर में 9 मई से 5 दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप

उप जिला जनगणना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि संकलित आंकड़े भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में सहायक होंगे। उन्होंने सभी से स्वगणना में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। जिला प्रशासन की टीमों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्वगणना संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।