Doordrishti News Logo

सहवाग,गेल ने टीम साथियों के साथ गरबा खेल कर मनाया नवरात्रि का जश्न

जोधपुर,वीरेंद्र सहवाग,यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और अदाणी स्पोर्टलाइन के स्वामित्व वाले गुजरात जायंट्स टीम के अन्य खिलाड़ियों ने जोधपुर में नवरात्रि का जश्न मनाया।

देश भर में इन दिनों सबसे बड़े त्योहारों में से एक नवरात्र की धूम है। इसी के तहत क्रिकेटरों ने एक विशेष गरबा नाइट में पारंपरिक संगीत की धुन पर शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। आमतौर पर मैदान पर क्रिकेट के गियर में नजर आने वाले क्रिकेटरों ने पारंपरिक पोशाक में गरबा करते हुए फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

sehwag-gayle-celebrate-navratri-by-playing-garba-with-teammates
गुजरात जायंट्स टीम इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए जोधपुर में हैं। सहवाग की अगुवाई वाली टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। गेल और सहवाग के अलावा पार्थिव पटेल, केविन ओ ब्रायन, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी और अजंता मेंडिस भी गुजरात टीम का हिस्सा हैं।

sehwag-gayle-celebrate-navratri-by-playing-garba-with-teammates

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: