Doordrishti News Logo

भागवत कथा के पोस्टर का किया विमोचन

अजनेश्वर आश्रम में आयोजित होगी भागवत कथा

जोधपुर,भूतेश्वर वन खंड की पहाड़ियों में स्थित संत अजनेश्वर आश्रम में आयोजित होने वाली भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन रविवार को संत शांतेश्वर के कर कमलों से हुआ।

आयोजक संत ने बताया कि अजनेश्वर आश्रम की पावन भूमि पर 12 अक्टूबर से संत शांतेश्वर के सानिध्य में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस कथा में व्यास पीठ पर क्षमाराम कथा वाचन करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो पारी में सुबह 10 बजे से 1 तक व दोपहर में 2.30 बजे से 6 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। उन्नीस अक्टूबर को पूर्ण आरती की जायेगी।

पोस्टर विमोचन के दौरान मदनगोपाल पित्ती,लक्ष्मीकांत पित्ती,गोपी किशन मालानी,विद्यासागर अग्रवाल,आशीष काबरा,सुरेश लीला,अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,डाक्टर एसपी अग्रवाल,उमेश मालानी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: