Doordrishti News Logo

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

  • सोलर प्लांट से केबल चोरी का मामला
  • डीसी केबल और वाहन बरामद, पहले से दर्ज है तीन मुकदमे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार।फलोदी जिला पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई डीसी केबल बरामद की गई है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और पुलिस उपाधीक्षक अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले का खुलासा किया। दयासागर खारा निवासी रामनिवास ने गत 28 अक्टूबर को फलोदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि खारा सरहद स्थित मरूधर ग्रीन एनर्जी के खेत में लगे सोलर प्लांट से अज्ञात चोर रात के समय इन्वर्टर की डीसी केबल चोरी कर ले गए थे।

इस प्रकरण के खुलासे के लिए एएसआई गिरधारी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पहले ही चार आरोपियों मठार खां,अब्दुल रजाक,जाकर हुसैन और नूरे खां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

सरहद के चिराग नाटक ने दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को दिखाया आइना

अब पुलिस ने चोरी की केबल खरीदने वाले कबाड़ी बरकत कॉलोनी निवासी मेहबूब पुत्र इस्माइल खां को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई डीसी केबल बरामद की गई और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी मेहबूब के खिलाफ फलोदी पुलिस थाना में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026