सरहद के चिराग नाटक ने दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को दिखाया आइना

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
  • मुंशी प्रेमचंद की मूल कहानी पर आधारित नाटक का मंचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरहद के चिराग नाटक ने दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को दिखाया आइना। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में मंगलवार को देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत नाटिका सरहद के चिराग का मंचन किया गया।
आज के युवाओं में सही ग़लत की पहचान नहीं होना,देश प्रेम की भावना से विमुख होना और घर परिवार से दूरी जैसी भावनाओं पर सवाल छोड़ते इस नाटक की प्रस्तुति ने हर किसी के दिल को छू लिया।

फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने पाक कला का किया प्रदर्शन

आरंभ में उत्सव समन्वयक महावीर चोपड़ा,दीपक माथुर,रिछपाल,सांस्कृतिक प्रभारी राकेश श्रीवास्तव,अभिनव परिहार और अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम की अतिथि पीआरओ जोधपुर आकांक्षा पालावत,डिस्कॉम वरिष्ठ लेखाधिकारी पुष्पा ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रस्तुति से की गई। साईं योगस्थली संस्थान के भगवती चौधरी और कपिल मेवाड़ा साथियों ने विभिन्न योग मुद्राएं प्रस्तुत की। वैदिक योग प्रस्तुति द्वारा शंख मुद्रा,सूर्य नमस्कार और पीरेमिड मुद्राएं बनाई गईं तो हर कोई उनके कौशल की प्रशंसा करता नजर आया।

इसके बाद मुंशी प्रेमचंद की मूल कहानी पर आधारित इस नाटक की परिकल्पना व निर्देशन डॉ सुनील माथुर ने किया। आलेख सुधांशु मोहन का था। मंच पर 18 थियेटर कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति को दर्शकों ने एकटक होकर देखा। नाटक का ग्राफिक्स और ध्वनि प्रफुल्ल बोराणा की थी,रंगदीपन यश माथुर का तथा साजसज्जा व वेशभूषा सुधांशु मोहन की थी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026