मंडलनाथ चौराहा पर पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड

  • तीन महीने पहले पेट्रोल की जगह डीजल भरने का लिया बदला
  • एसयूवी से तोड़ा डिस्पेंसर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडलनाथ चौराहा पर पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड। शहर के निकट मंडलनाथ चौराहा के पास पूर्व सांसद के एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक बदमाश गाड़ी लेकर पहुंचा। उसने पंप पर तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद करवड़ पुलिस वहां पहुंची और हमलावर की तलाश आरंभ की। उसे आज पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले वह इस पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आया था,लेकिन उसकी गाड़ी में डीजल भर दिया गया। जिसको लेकर काफी कहासुनी हुई और बाद में राजीनामा भी हो गया,लेकिन कुछ लोगों द्वारा आरोपी को बार-बार इस घटना का बदला लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस पर उसने रात को किसी से बोलेरो मांगी और सीधा मंडलनाथ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां बोलेरो को बैक लेकर डिस्पेंसर को उड़ा दिया और मौके से भाग गया।

एसीपी मंडोर अनिल शर्मा ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव का यह पेट्रोल पंप है। जिसे उनके बेटे जितेंद्र सिंह संचालित करते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे सुरपुरा निवासी विष्णु पुत्र बंशीलाल बिश्नोई एक बोलेरो गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और गाड़ी से तीन बार टक्कर मारकर पेट्रोल पंप का डिस्पेंसर तोड़ दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। जितेंद्र सिंह की ओर से घटना की रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया गया है कि कुछ समय पहले पेट्रोल पंप पर विष्णु के साथ विवाद हुआ था।

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

एसीपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बोलेरो भी बरामद कर ली है। सात महीने पहले जेल से छूटा
विष्णु को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की हड़ताल की। इसमें सामने आया कि उसके खिलाफ भीलवाड़ा, डांगियावास में मादक पदार्थों की तस्करी और मंडोर थाने में जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज है। सात महीने पहले वह जेल से छूटा है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026