Doordrishti News Logo

जोधपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट मॉडल को स्कूली बच्चों ने देखा

स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह और जिज्ञासा का माहौल

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर की महिला कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को जोधपुर स्टेशन पर लगे स्टेशन री-डेवलपमेंट मॉडल को स्कूल बच्चों ने निहारा,जिसमें स्कूली बच्चों में मॉडल को देखने में उत्साह और जिज्ञासा माहौल था। रेलवे द्वारा स्टेशनों को भविष्य की दूरगामी योजना को ध्यान में रखकर स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। यहाँ पर विभिन्न तरह की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं स्टेशन पर उपलब्ध होंगी और स्टेशनों को सिटी सेन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधा मिले इसके लिए रिडवलपमेंट कार्य शीघ्र आरंभ होगा जिसका भविष्यगामी स्टेशन का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इस मॉडल के माध्यम से रि-डेवलपमेंट के पश्चात स्टेशन बिल्डिंग, स्टेशन पर प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं, पार्किंग की व्यवस्था, स्टेशन पर पिक एण्ड ड्रॉप मार्ग,कॉनकार्स एरिया, स्टेशन बिल्डिंग की डिजायन एवं स्पेस यूटिलाइजेशन की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है।

ये भी पढ़ें- पांच और जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

इस मॉडल को देखने के लिये स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ-साथ आमजन में भी खासा उत्साह है। जोधपुर में स्थित शैक्षणिक संस्थाएं भी जोधपुर स्टेशन के मॉडल के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल के लगभग 40 से अधिक विद्यार्थियों ने जोधपुर स्टेशन के मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों में खासा उत्साह था तथा उनमें भविष्य में बनने वाले स्टेशन के प्रति बहुत जिज्ञासा थी। स्कूली बच्चों को रेलवे की ओर एसएससी/कंट्रक्शन दिलीप पवार ने विस्तार से समझाया और रेलवे की कार्यप्रणाली के बारे में भी संक्षिप्त में बताया।

रेलवे द्वारा चरणबद्ध तरीके से अन्य स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्टेशनों पर रि-डेवलपमेंट कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने की योजना बनाई गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026