फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने पाक कला का किया प्रदर्शन

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
  • पारुल जिंदल ने जीता बेस्ट कुक का अवार्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने पाक कला का किया प्रदर्शन।पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की कड़ी में मंगलवार को फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और निपुण पाककला का प्रदर्शन करते हुए कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।

उत्सव सह संयोजक मीनू दुगड़ ने बताया कि बरखा गिदवानी,मनीषा वर्मा,शिल्पा नेगी अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम में निशा जैन और पुष्पेंद्र निर्णायक की भूमिका में थे। उत्सव समन्वयक मोना हरवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्होंने गुड़ के लड्डू, ब्रेड पनीर के दही बड़े,वेज चीज केक,ब्रेड डिलाइट,केसर बर्फी, कोकोनट चॉकलेट,स्टफड लड्डू, साबूदाने की फ्रूट क्रीम सहित अलग-अलग प्रकार की डिश बनाई।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का पूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता समन्वयक वीणा सखरानी ने बताया कि फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में पारुल जिंदल प्रथम,गर्व अग्रवाल द्वितीय,आशा सावलानी तृतीय स्थान पर रही। हेमलता हेमराजानी और डॉ.पूजा बारवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रांत संयुक्त महासचिव बिंदु जैन,सह संयोजक कंचन लोहिया,सह समन्वयक नलिनी बंसल,शिल्पा अग्रवाल,सह सचिव निधि सिंह कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष, रीनू जैन,स्वाति शर्मा,ज्योति प्रजापति,चंदा मित्तल,रिचा डागा, रुचि अग्रवाल मौजूद थीं। संचालन एंकर आशीष पुरोहित ने किया।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026