युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने संभाग के खेल अधिकारियों की ली बैठक 

जोधपुर, दिसंबर। युवा मामले व खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने सर्किट हाउस में संभाग के खेल अधिकारियों की बैठक लेकर खेल गतिविधियों की समीक्षा की।

प्रदेश में ग्रामीण खेलों का आयोजन होगा
खेल राज्यमंत्री ने बैठक में बताया कि प्रदेश में खेलों को बढावा देने व खेलों के प्रतिरूचि जागृत करने के लिए पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक लड़के व लड़कियों के ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उसमें राजस्व गांव स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण स्तर तक लगभग 16-17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी जो अपने आप में रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेलो में शूटिंग बॉल, कब्बडी व टेनिस बॉल क्रिकेट खेलों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में खेल प्रतिभाओंं को आगे आने का मौका मिलेगा उनकी पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य खेलों की भी सराहना हुई है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण एवं आउट ऑफ टर्न पॉलिसी में खिलाड़ियों की नियुक्ति होने से खेल मैदान की तरफ खिलाड़ियों का रूझान बढ़ा है।

खेल राज्यमंत्री ने प्रत्येक जिले की समीक्षा की
युवा मामले व खेल राज्यमंत्री ने जोधपुर संभाग के एक एक जिले में चल रही खेल गतिविधियों, प्रबन्धन व खेल सुविधाओं के लिए करवाये जा रहे कार्यो, समस्याओं, खेल सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां कही किसी कार्य में दिक्कत है, उन्हे बताएं, उसका समाधान करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व विभाग का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को जिले में बेहतर खेल सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी स्तर पर कोई कमी या कसर नहीं रहे। उन्होंने स्टेडियम के भूमि एवं विकास कार्यो से संबंधित चर्चा की। खेल राज्यमंत्री ने कहा कि पेडिंग खेल प्रोजेक्ट बना एं ताकि कार्य हो सके। उन्होंने खेल अधिकारी जोधपुर गोविन्द सिंह परिहार को निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों के खेल इश्यू के संबंध में एक नोट बनाकर उन्हें भिजवाये ताकि उस पर शीघ्र कार्यवाही की जा सके। बैठक में जिला खेल अधिकारी  जोधपुर गोविंद सिंह परिहार, खेल अधिकारी जालोर प्रेमसिंह भाटी, खेल अधिकरी सिरोही  उमा दाधिच, खेल अधिकारी बाड़मेर भीयाराम चौधरी, प्रभारी अधिकारी जैसलमेंर राकेश विश्नेई, खेल अधिकारी पाली अभिमन्यू चौधरी, खेल अधिकारी कपिल मिर्धा, प्रभारी फुटबाल अकादमी जोधपुर भरतसिंह गुर्जर ने भाग लिया। अनेक संगठनों व संस्थाओं ने चांदना का किया स्वागत युवा मामले व खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना का सर्किट हाउस में अनेक जनप्रतिनिधियों,संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुके भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागम किया व ज्ञापन दिए।