मेड़ता रोड यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य,सात ट्रेनों पर असर

पांच ट्रेनों का संचालन आंशिक रद्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता रोड यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य,सात ट्रेनों पर असर। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 के स्थान पर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 24 मई को मेड़ता रोड होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम के अनुसार एक ट्रेन पूर्णतः रद्द रहेगी,जबकि पांच ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें आज बदले मार्ग से चलेंगी

प्रभावित ट्रेन इस प्रकार हैं
● ट्रेन संख्या 14891/14892 जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से तथा 25 मई को हिसार से रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर- डेगाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासरएक्सप्रेस 24 मई को डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 14721 जोधपुर- भटिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से बीकानेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 14722 अबोहर- जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करेगी,वह बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 14892 हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस जो 24 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed