आरएसएस के पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। आरएसएस के पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत।रविवार को जैसलमेर जिले के पोकरण खंड के ऊजलां मंडल मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह कार्यवाह अशोक कुमार ने की और मुख्य अतिथि के रूप में बुद्धकरण उज्ज्वल उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें –विज्ञान संपूर्ण विश्व और मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण-देवनानी

अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्तिशाली राष्ट्र की परिकल्पना सशक्त समाज के बिना असंभव है। भारत भक्ति और समय के समर्पण का भाव ही स्वयंसेवक की पहचान है। आज संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए धर्म की रक्षार्थ संगठित होकर देश समाज को आगे बढ़ाए। संघ का उद्देश्य व्यक्तियों में जाति व ऊंच नीच का भेदभाव खत्म करते हुए राष्ट्र भाव व एकता पैदा कर भारत देश को सिरमौर बनाना है।

उन्होंने कहा कि संघ 2025 में अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है इसलिए समाज को पंच परिवर्तन अपने व्यवहार में लाना होगा। जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिकता को बढ़ावा देने के लिए परिवार जागृति पर जोर देना,जीवन के सभी पहलुओं में भारतीय मूल्यों पर आधारित ‘स्व’ की भावना पैदा करना और नागरिक कर्तव्यों के पालन के लिए सामाजिक जागृति शामिल है।

उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन हमारे स्वयं के घर से और हम में दिखें ऐसा सभी से आग्रह किया। मंडल कार्यवाह हिम्मत सिंह ने बताया कि इस दौरान ऊजला,बड़ली और देवलपुरा के स्वयंसेवक उपस्थित थे। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद पथ संचलन ग्राम के मुख्य बाजार से होते हुए ख़ेमानियों के वास,ऊंचला वास, मेघवालों का वास,धर्मानियों का वास,सुथारों का वास,नया वास, चाचों का वास,रामदेव मंदिर होते हुए संघ स्थान पर पहुंचा।

नन्हें से बड़े स्वयंसेवक घोष की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। गणवेश पहन कर चल रहे स्वयंसेवकों पर हर गली मोहल्ले में परिवारों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संपूर्ण ग्राम भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद था।

Related posts: