औचक टिकट जांच में 469 मामलों से 1.86 लाख की वसूली
जोधपुर मंडल पर चौबीस घंटों में अनियमित यात्रा के पकड़े 11 सौ मामले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),औचक टिकट जांच में 469 मामलों से 1.86 लाख की वसूली।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन को आधार बना कर चलाए गए विशेष औचक टिकट जांच अभियान में विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 469 यात्रियों से रेलवे ने 1.86 लाख का राजस्व वसूल किया है।
रिटायर महिला प्रिंसिपल से 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी मास्टमाइंड समेत चार गिरफ्तार
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार शनिवार को मेड़ता रोड को केंद्र बनाकर मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में पूरे दिन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मेड़ता रोड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघन जांच की गई। उन्होंने बताया कि औचक जांच अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 469 मामले पकड़े गए,जिनसे 1 लाख 86 हजार 595 रुपए का राजस्व वसूला गया। इसमें लगभग 1 लाख रुपए जुर्माना राशि भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि जांच अभियान में 20 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने भाग लिया।जोधपुर मंडल में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 1100 बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया,जिनसे रेलवे को 5.14 लाख रुपए का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ,जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

