आरपीएफ ने ग्रामीणों को पशुधन बचाने के प्रति किया जागरूक
जोधपुर,रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को लूणी कस्बे में पशुपालकों को पशुधन बचाने के प्रति जागरूक किया। बल ने पशुपालकों से पशुओं को रेल पटरी से दूर रखने का आग्रह किया। डीआरएम गीतिका पांडेय के निर्देश पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के भगत की कोठी रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों ने शनिवार को लूणी कस्बे के शिकार पुरा गांव में जन प्रतिनिधियों व पशु पालकों की बैठक की जिसमें उन्हें पशुधन को रेल पटरियों से दूर रखने के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे ट्रेन से कटकर काल कलवित होने से बच सकें।
ये भी पढ़ें- राज्य सरकार : अतुलनीय विकास की बदौलत राजस्थान कायम कर रहा मॉडल स्टेट की पहचान-डॉ.गर्ग
बैठक में ग्रामीणों को रेल विद्युतीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए विद्युतीकृत पोल से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया। इस दौरान निरीक्षक सुभाष विश्नोई,एएसआई राजेन्द्र विश्नोई,हैड कांस्टेबल साधुल राम सहित अन्य स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

