Rotary Club Jodhpur receives 30 district awards for outstanding service activities.

रोटरी क्लब जोधपुर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 30 डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोटरी क्लब जोधपुर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 30 डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड। सेवा और समर्पण के पर्याय बन चुके रोटरी क्लब जोधपुर ने वर्ष 2025-26 के दौरान अपने सेवा कार्यों से डिस्ट्रिक्ट स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्लब ने अपनी शानदार कार्यशैली और समाजोपयोगी प्रोजेक्ट्स के दम पर कुल 30 प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं,जिसमें 15 क्लब अवॉर्ड्स और 15 व्यक्तिगत सम्मान शामिल हैं।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- चौधरी

इस गौरवशाली उपलब्धि ने पूरे शहर का मान बढ़ा दिया है। इस सफलता के तहत विशेष व्यक्तिगत सम्मानों में मधु समदानी को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बेस्ट प्रेसिडेंट,डॉ. सुगंधा गोयल को उत्कृष्ट संचालन के लिए बेस्ट सेक्रेटरी तथा अभिनव परिहार को डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर अवार्ड एवं पिस्ता देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही,डॉ.राम गोयल, एसएन भार्गव, विनोद भाटिया, मधु समदानी और डॉ.सुगंधा गोयल सहित कई सदस्यों को प्रतिष्ठित रोटरी फाउंडेशन अवार्ड्स से भी नवाजा गया। क्लब को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट क्लब अवॉर्ड,बेस्ट बाहुबली क्लब अवॉर्ड,अधिक मेंबरशिप अवॉर्ड,ग्लोबल ग्रांट अवॉर्ड के साथ-साथ सुजन सम्मान, सप्तऋषि सम्मान,शक्ति गौरव सम्मान,स्वच्छ रत्न सम्मान और रक्त गौरव सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

अंगदान-महादान विषय पर नर्सिंग विद्यार्थियों की संगोष्ठी आयोजित