घर में घुसकर चोरी,पकड़े जाने पर चाकू से हमला

पुलिस ने पहचान कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जोधपुर,घर में घुसकर चोरी,पकड़े जाने पर चाकू से हमला। शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र राइका बाग में एक मकान में 15 अक्टूबर की रात को चोरी हो गई। घर में घुसे युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। मगर उसने खुद बचाने के लिए चाकू से हमला किया और गमला तक फेंका। बाद में आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे नकबजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि राइकाबाग ओवर ब्रिज के पास में रहने वाले यदुराज सिंह पुत्र सहदेव सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 15 अक्टूबर को वह अपने मकान पर देखरेख के लिए आया था। तब एक युवक नजर आया जो दीवार फांद कर अंदर घुसा था। रिपोर्ट में बताया कि उसके घर से एक किलो चांदी के बर्तन जिसमें थाली, गिलासें और अन्य बर्तन थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। युवक उसे ले जाने लगा तब उसे पकड़ा गया। मगर उसने चाकू निकालने के साथ डराने लगा। तब आस पास के कुछ युवक भी आए गए।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने गमला उठाकर फेंकने लगा। इस पर पुलिस की 112 को बुलाया गया। बदमाश ने चाकू से मारने का प्रयास के साथ धमकी दी। युवक को फिर मौके पर ही पकड़ लिया गया। यदुराज सिंह की तरफ से नकबजनी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी रत्नू ने बताया कि आरोपी एकलव्य भील बस्ती प्रताप नगर सदर निवासी आकाश उर्फ सुनील पुत्र कालूराम को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews