Doordrishti News Logo

सोनोग्राफी सेंटर में नकबजनी,लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

जोधपुर,सोनोग्राफी सेंटर में नकबजनी, लाखों की नकदी और जेवरात चोरी। गीता भवन रोड पर स्थित एक सोनाग्राफी सेंटर पर ताले तोडक़र गल्ले में रखी लाखों रुपए की नकदी,सोने की चेन,चांदी सोने की मूर्तिया और चांदी के सिक्के चुराकर ले जाने का मुकदमा मालिक ने प्रतापनगर सदर थाने में दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें – लघुशंका कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में गीता भवन रोड पर स्थित मेहता सोनोग्राफी के मालिक डा. सुनिल मेहता पुत्र डा,स्व. कानसिंह मेहता ने पुलिस को बताया कि 9-19 जून की रात्रि के समय किसी ने उनकी लैब के ताले तोडऱ गल्ले में रखी 305700 रुपए,चांदी सिक्के 100 ग्राम,चांदी के चार पेन,दो घडिय़ा, स्वरोवस्की क्रिस्टल जडि़त हाथी, स्वारोवस्की क्रिस्टल जडि़त गणेशा, सोने की चेन 18 ग्राम, हीरे की अंगूठी, भगवान बालाजी की रत्न जडि़त मूर्ति आदि चोरी कर लिए। इसमें एक युवक सुरेंद्र पर इसका संदेह जताया गया है। प्रतापनगर सदर पुलिस इसमें अब जांच में जुटी है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026