लुटेरी दुल्हन बच्चों को नींद में छोड़ कर भागी
- घर से जेवर नगदी ले गई
- पीड़ित पहुंचा थाने,केस दर्ज
- किसी अन्य से रचा ली शादी
जोधपुर,लुटेरी दुल्हन बच्चों को नींद में छोड़ कर भागी। निकटवर्ती मथानिया के बड़ाबास में गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी बच्चों को नींद में छोड़ कर भाग गई।वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज चली गई और किसी और से शादी रचा ली। तीन साल बाद भी नहीं लौटी। पीडि़त ने अब इस बारे में पत्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें – जेल में बंदियों के लिए लगाया वायरल हेपेटाइटिस जाँच शिविर
मथानिया के बड़ाबास निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी वर्ष 2013 में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की नेहा के साथ में हुई थी। शादी के समय साढ़े चार लाख रुपयों के साथ हर्जाना खर्चा आदि दिए गए। दस तोला सोने के जेवरात बनाकर दिए गए। 2020 तक उसके एक बेटा और बेटी भी हुए। वह वर्ष 2020 में अचानक से घर से लापता हो गई। बाद पता लगाकर उसे घर लाया गया। मगर 17 दिसंबर 20 को फिर बच्चों को नींद में घर पर छोड़ कर भाग गई। प्रयागराज जाकर किसी अंसुसिंह से शादी रचा ली। पीडि़त प्रयागराज गया तो उसे धमकियां दी गई। घर से भागने से पहले वह नगदी और मां के जेवरात भी लेकर चंपत हो गई। पीडि़त ने अपने स्तर पर पता किया तो मालूम हुआ कि वह कई लोगों से शादी रचाकर लूट कर भाग चुकी है। पीडि़त व्यक्ति नेहा के साथ उसके पति अंसुसिंह,परिचित राजेश यादव, शिल्पा केसरवानी,ममता आदि के खिलाफ चोरी एवं धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। पीडि़त की पत्नी लापता होने के संबंध में पहले गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। मथानिया पुलिस अब जांच कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

