Doordrishti News Logo

दुर्घटना कारित रिटायर्ड कर्नल नहीं लगा हाथ

लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीओ को लिखा जाएगा पत्र

जोधपुर,दुर्घटना कारित रिटायर्ड कर्नल नहीं लगा हाथ।शहर के निकट शिकार गढ़ एरिया में सोमवार की रात को कार सवार रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था। हादसे में युवक की तत्काल मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कर्नल मौके से भाग गया जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर पुलिस उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीओ से पत्र व्यवहार करेगी।आशापूर्णा नैनों मैक्स शिकारगढ़ एरिया में रहने वाला दुर्जनसिंह पुत्र भंवर सिंह शिकारगढ़ एरिया में ही अपनी एक बेकरी की दुकान संचालित करता था।

यह भी पढ़ें – मॉर्निंग वॉक पर गए वृद्ध के गले से ढाई तोला की चेन झपटी

सोमवार की देर रात वह अपनी दुकान ड्योढी कर घर की तरफ लौट रहा था। तब एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे बाद में राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसे डॉक्टर ने मृत बता दिया। कार चालक की पहचान रिटायर्ड कर्नल पंकज कुमार सिन्हा की रूप में की गई है। कर्नल द्वारा गाड़ी को तेजी से चलाने को लेकर दो बार उसकी कार को सीज किया जा चुका है। मगर इस बार तीसरी बार में उसने बाइक सवार की जान ले ली। थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि दुर्घटनाकारित करने वाला रिटायर्ड कर्नल हाथ नहीं लगा है,कार जब्त कर थाने लाया गया है। मृतक दुर्जन सिंह के पत्नी और चार साल का बेटा है। कर्नल की तलाश आज भी जारी रही।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026