Doordrishti News Logo

जेडीए कर अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा किया गया शिकायतों का निस्तारण

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों तथा विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। अतिक्रमण से संबंधित जेडीए को प्राप्त शिकायतों का भी मौके पर पहुंच कर तत्परता से निस्तारण किया जा रहा है।

उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत पत्र में ग्राम जाखड़ों की ढाणी के खसरा संख्या 316 का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग से गैर मुमकिन रास्ता शमशान तक आवागमन हेतु मार्ग उपलब्ध पाया गया, जिस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया। मौके पर उपलब्ध ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पट्टियों एवं टीनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसको अतिक्रमी द्वारा स्वयं के स्तर पर हटाया जा चुका है।

जेडीए कर अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा किया गया शिकायतों का निस्तारण

खसरा संख्या 31़6 में अवैध रूप से लगी पट्टियों को हटाया गया। इस प्रकार मौके पर जाकर विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पश्चिम डाॅ. मोहित आशिया, प्रवर्तन अधिकारी पश्चिम अमर सिंह रतनू, प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारी पश्चिम अमृतलाल गुजर, थानाधिकारी पुलिस थाना सूरसागर मय पुलिस जाप्ता मौजूद था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026