Doordrishti News Logo

मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान

जोधपुर,मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के श्रृंखला में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में रोटरी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 104 युनिट रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें – 23वीं राज्य स्तरीय राजपलमोकोन कॉन्फ्रेंस 21,22 सितंबर को

इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ थे। सालेचा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त देकर हम कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाडे़ को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली,उप महापौर किशन लड्ढ़ा,कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल दहिया,पूर्व ज़िलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी,प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन,संजय चंदीरमानी,सह-संयोजक दीपक राजोरिया,सह-संयोजक सौरव वाल्मीकि,रुद्रेश राठी,रमेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष शुभम हंस,हिमांशु कच्छवाह जिलामंत्री सौरभ आचार्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु प्रजापत जिला सदस्य महेंद्र वैष्णव, सन्नी हंस,गौरव जोशी,मंडल अध्यक्ष दीपक राजोरिया,भवानी सिंह, आदित्य शर्मा,शेखर जैन,दिवेश परिहार,शाहिल कल्ला,पुखराज, संदीप जोशी,विक्रांत सोनी,अजय पोपवत,सचिन आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता व रक्तदाता मौजूद थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026