कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
जयपुर,कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर होगी भर्ती। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को वृहद स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इसी कड़ी में गहलोत ने तकनीकी शिक्षा(प्रशिक्षण)आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती की सहमति दी है। यह भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित)के तहत की जाएगी।
यह भी पढ़ें – शहर विधायक मनीषा पंवार की सदभावना रैली आज
पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र में 14 पदों का सृजन
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। स्वीकृत पदों में फिजियोथैरेपिस्ट के 8,कनिष्ठ सहायक के 2 तथा साइक्लोजिकल काउंसलर,सूचना सहायक,सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से केन्द्र में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

