Doordrishti News Logo

रावजी की गेर की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक

जोधपुर,रावजी की गेर की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक।पुलिसलाइन जोधपुर परिसर स्थित सरदार पटेल सभागार में सोमवार को रावजी की गैर के मेले मंडोर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त पूर्व जोधपुर आलोक श्रीवास्तव ने की। पुलिस उपायुक्त पूर्व ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों व आयोजकों से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र होने वाले मेले, महोत्सवों व चुनावी माहौल में व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन व व्यवस्थित प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित किये जाने की अपील की।

यह भी पढ़ें – सब्जी गर्म करते कपड़ों लगी आग से झुलसी महिला की मौत

मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था,सफाई व्यवस्था,विद्युत संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में डीजे के प्रयोग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिये। आलोक श्रीवास्तव ने आयोजकों से अनुरोध किया कि मेले के दौरान नशीले पदार्थो पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहे ये सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज को फैलने से रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाये। पुलिस उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों से त्योहारों के दौरान शांति व भाईचारा बनाये रखने की अपील भी की। बैठक में संबंधित विभागों व मेला समन्वयकों से सुझाव भी माँगे गये।

ये भी थे उपस्थित
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व वीरेन्द्र सिंह राठौर,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर अभयकमांड लाभूराम चौधरी,सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर पीयूष कविया,सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल मंगेश चुण्डावत, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व रवींद्र कुमार बोथरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व मेला समन्वयक उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026

नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन

August 30, 2026