Doordrishti News Logo

टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लुटा बैठा 28.23 लाख

  • युवक अब सदमें में
  • पुलिस में कराया धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जोधपुर,टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लुटा बैठा 28.23 लाख। शहर के महामंदिर स्थित प्रथम पोल के बाहर खटिकों का बास में रहने वाला एक युवक टेलीग्राम एप से पार्ट जॉब के नाम पर अपनी जमा पूंजी लुटा बैठा। शातिर युवतियों ने उसे जाल में फांसा और 28.23 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त अब सदमें में है और महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – बर्तन धोने की नाली में मिला कीपेड फोन

महामंदिर खटिकों का बास प्रथम पोल के बाहर जैन स्कूल के पास में रहने वाले रिकेेंश पुत्र रामेश्वर गोयल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 14 मार्च 23 को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम एप को लेकर मैसेज आया। इस पर उसने संपर्क किया तो सामने टेलीग्राम से रश्मि नाम की युवती बोल रही थी। उसने जानकारी दी कि उसकी कंपनी ट्रिप एडवाइजर के लिए काम करती है और टास्क दिया जाता है। होटल और हिस्टोरिकल प्लेस को रेंटिंग देनी होती है। इस पर उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर दस हजार रुपए देने की बात की और 30 टास्क के बारे में बताया। दस हजार की इंवेस्ट पर उसे साढ़े नौ सौ रुपए मुनाफे की जानकारी दी। तब झांसे में रिकेंश गोयल ने दस हजार देकर रजिस्ट्रेशन कराया। शुरूआत में तो उसे टास्क पूरा करने पर मुनाफे की रकम मिलती रही मगर बाद में रकम आना बंद हो गया। उसे रुपए डूबने का कहकर उससे 28 लाख 23 हजार 724 रुपयों की ठगी कर ली गई।

इसमें ठगी करने वाली सात आठ युवतियां ही शामिल थी। जो रश्मि टेलीग्राम,अंजना टेलीग्राम,प्रसन्ना टेलीग्राम,अवनी,मनिया,मानसी आदि थी जो टेलीग्राम एप चला रही थी। रकम डूबने पर रिंकेश गोयल अवसाद में आ गया। उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026

नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन

August 30, 2026

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी

August 30, 2026