सरकारी नर्सिंग अधिकारी को अवैध प्रैक्टिस करते पकड़ा,मौके पर नशे व नींद की दवाइयां मिली
जोधपुर ग्रामीण डिप्टी सीएमएचओ ने तिंवरी खंड में की कार्यवाही
जोधपुर,सरकारी नर्सिंग अधिकारी को अवैध प्रैक्टिस करते पकड़ा,मौके पर नशे व नींद की दवाइयां मिली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर ग्रामीण द्वारा जिले में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले प्रैक्टिंशनरों पर नियमित कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें – रेलवे का एनडीआरएफ के साथ मॉकड्रिल
इसी के तहत मंगलवार को तिंवरी खंड के बालरवा गांव में अवैध से रूप से सरकारी नर्सिंग अधिकारी प्रैक्टिस करते हुए मेडिकल विभाग के हत्थे चढ़ा। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉ प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शिकायत के अनुसार आज हमारी टीम जोधपुर ग्रामीण के तिंवरी खंड के बालरवा गांव में पहुंची,जहां पर सैटलाइट अस्पताल मथानिया में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी ग्रेड द्वितीय मोहम्मद इलियास जो अपने घर पर अवैध रूप से प्रैक्टिस करते हुए पाया गया।
डॉ.सांखला ने बताया कि मौके पर संचालित अवैध क्लिनिक पर नींद व नशे की दवाइयां,सर्जिकल आइटम, यूज्ड इंजेक्शन,मौके पर छ बेड पर मरीजों के ड्रिप लगाई जा रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त दवाइयां व सामग्री को जप्त किया गया।
सरकारी कर्मचारी होते हुए भी अवैध रूप से प्रैक्टिस करने वाले नर्सिंग अधिकारी पर कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। डॉ सांखला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

