रांकावत वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह 20 नवंबर को
11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
जोधपुर/कल्याणपुर (दूरदृष्टीन्यूज),रांकावत वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह 20 नवंबर को। कल्याणपुर छात्रावास में रविवार को रांकावत वैष्णव समाज की बैठक में 20 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जोधपुर मंडल में 4 दिन में हुए 3 बड़े इंजीनियरिंग कार्य
बैठक में पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल बोराणा,बाबूलाल फौजी, हनुमानदास झंवर,गोविन्द पेशवा,मदनदास पेशवा, चिमनदास बोराणा सहित गणमान्य लोगों ने तैयारियों पर सुझाव रखे और सहयोग का भरोसा दिलाया।
