डोमिनेशन अभियान में पुलिस की 48 टीम ने किए 178 अपराधी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),डोमिनेशन अभियान में पुलिस की 48 टीम ने किए 178 अपराधी गिरफ्तार। जिला पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ,अवैध हथियार, हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 48 पुलिस टीमों के 218 सदस्यों ने 426 स्थानों पर दबिशें दीं।
पुलिस कार्रवाई में कुल 178 अपराधियों व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कुड़ी भगतासनी और लूणी थाने में एक- एक मामला,आबकारी अधिनियम के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में दो तथा देवनगर में एक मामला और जुआ अधिनियम के तहत प्रतापनगर में दो,भगत की कोठी में दो तथा सूरसागर में एक प्रकरण दर्ज किया गया।
समदड़ी स्टेशन पर 140 टन की बीडी क्रेन से एफओबी गर्डर की लॉन्चिंग
इसके अलावा विभिन्न थानों द्वारा 165 आरोपियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें लंबित मामलों में वांछित 9 आरोपी तथा गिरफ्तारी/स्थाई वारंटी, हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर एवं बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 156 व्यक्तियों की दस्तयाबी शामिल है।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देश पर पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के नेतृत्व में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
