लोकानुरंजन में रंगोली,मेहन्दी एवं व्यजंन प्रतियोगिता सम्पन्न
जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे 25 वें लोकानुरंजन मेले के तहत आज दिन में मेहन्दी,रंगोली व व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन अशोक उद्यान में किया गया।अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि प्रतियोगिताओं में महिला एवं युवतियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- लिविंग लिवर ट्रांसप्लांट का मरीज अब पूर्णतया स्वस्थ
मेहन्दी प्रतियोगिता में रेणु प्रथम, सरिता जोशी द्वितीय व आंकाक्षा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कविता सुथार ने प्रथम, निकिता स्वामी द्वितीय व कविता वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम निकिता जैन,द्वितीय करिश्मा सोंलकी व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक प्रतियोगिताओं में चार-चार सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गये

अकादमी द्वारा प्रथम प्रतियोगी को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए, तृतीय को 2100 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में अनुराधा आडवानी,जागृति असनानी, रेणु शर्मा,डॉ नम्रता स्वर्णकार,कामिनी गुप्ता,हेमलता जोशी,रांका श्रीवास्तव, संतोष परिहार व रूबिना खान सम्मिलित थी।

अकादमी आयोज्य उक्त प्रतियोगिताओं के समन्वयक के रूप में डॉ मीनाक्षी परिहार,प्रतिभा भण्डारी एवं शैला महेश्वरी ने अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वहन किया। सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रमेश बोराणा एवं अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

