Doordrishti News Logo

रेंजर के दलाल को पचास हजार की रिश्वत लेते दबोचा

वन विभाग में घालमेल

जोधपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जोधपुर की स्पेशल टीम ने सोमवार को वन विभाग से जुड़े एक मामले में पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते दलाल शिवदान चारण को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में संदिग्ध आरोपी सहायक वनपाल हरिराम विश्नोई की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसीबी जोधपुर स्पेशल टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी जयपुर निवासी विक्रम सिंह भाटी ने शिकायत दर्ज कराई कि सूरसागर में मेरे खरीदशुदा प्लॉट पर निर्मित एक कमरे को सहायक वनपाल हरिराम ने गिरवा दिया था।

परिवादी ने शिकायत में यह बताया

परिवादी ने बताया कि इस मामले को लेकर मैं हरिराम से मिला। उसने तीन हजार रुपए और शराब की बोतल रिश्वत के रूप में लिए। इसके बाद भी उसे निर्माण नहीं करने दिया गया तो उसने फिर से संपर्क किया। हरिराम ने एक प्राइवेट व्यक्ति शिवदान चारण से मिलने को कहा। शिवदान चारण ने पचास हजार रुपए की मांग की। इसके बाद आज ट्रैप का आयोजन किया गया।

सूरसागर के रावटी क्षेत्र निवासी शिवदान को आज परिवादी ने बालसमंद रॉयल्टी नाका के समीप एक कार में बैठ पचास हजार रुपए दिए। उसके राशि थमाते ही निरीक्षक मनीष वैष्णव के नेतृत्व में पहले से तैयार एक टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी जेब से रंग लगे पचास हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग के सहायक वनपाल हरिराम विश्नोई की भूमिका संदिग्ध है। उसकी जांच की जा रही है।

रेंजर सहायक वनपाल है

जोधपुर में रावटी इलाके का काफी हिस्सा वन विभाग के स्वामित्व का है। यहां वन भूमि और साधारण भूमि में अंतर करना आसान नहीं है। परिवादी का भूखंड वन भूमि से लगता हुआ है, लेकिन वन विभाग के स्वामित्व का नहीं है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026