Doordrishti News Logo

पंचमुखी बालाजी मन्दिर में नवरात्रि पर रामचरित मानस का पाठ

जोधपुर(डीडीन्यूज),पंचमुखी बालाजी मन्दिर में नवरात्रि पर रामचरित मानस का पाठ। पचेटिया हिल सिटी पुलिस स्थित श्रीपंचमुखी बालाजी मंदिर में रामचरितमानस (नवाह्न परायण) के सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए – रन फॉर फिट ने दिया स्वस्थ राजस्थान का पैगाम

पंचमुखी बालाजी के पुजारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि किले की तलहटी में स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर 30 से7मार्च तक संगीतमय श्रीरामचरित मानस (नवाह्न परायण) के सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रामचरितमानस का पाठ 30 से 7 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। जिसमें सभी भक्त पाठ में भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर नवरात्रा में श्रीपंचमुखी बालाजी मंदिर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।