शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा भगवान राम का प्रकृटोत्सव रामनवमी
-आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा का हो रहा जगह जगह स्वागत
जोधपुर, भगवान राम का प्रकृटोत्सव रामनवमी आज शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर में भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। आकर्षक झांकयों ने सजी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है। अखाड़ों का प्रदर्शन भी मन मोह रहा है। शोभायात्रा का विसर्जन देर शाम तक हो पाएगा। कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।
300 से ज्यादा झांकिया इस बार आकर्षण का केंंद्र बनी हुई है। राष्ट्र्रीय एकता का संदेश देते हुए झांकिया निकली। झांकियों में राजस्थानी कला संस्कृति की छटां भी देखने को मिल रही है।
घंटाधर में रामरथ का पूजन
आज सुबह रामरथ का पूजन संतों और विशिष्ठ लोगों के सानिध्य में किया गया। शोभायात्रा में शामिल होने वाले अखाड़ों झांकियों एवं भजन मंडलियों का स्वागत सत्कार किया गया।दोपहर 12 बजे भगवान राम का प्रकृटोत्सव शंखनाद के साथ मनाया गया। बाद में भव्य शोभायात्रा शुभांरभ हुआ। शोभयात्रा घंटाघर से रवाना होकर कटला बाजार, आडा बाजार, खांडा फलसा, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग होते हुए सत्संग भवन सरदारपुरा पर देर शाम को विसर्जित होगी।
यातायात पुलिस ने भी रखा व्यापक बंदोबस्त
शोभायात्रा का अगला सिरा बालवाड़ी पहुंचने पर शनिश्चरजी का धान से ट्रैफिक को 5वीं रोड, 12वीं रोड व रेजिडेंसी रोड की तरफ डाइवर्ट किया गया। नई सडक़ चौराहा से जालोरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात पूरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, ओलंपिक तिराहा, तारघर मोड़, जलजोग होते हुए 12वीं रोड की तरफ चला। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर चलने की अपील की। शोभायात्रा के समय विभिन्न रूट पर चलने वाली सिटी बसों का आवागमन बंद रखा गया।
छतों पर रहे जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
कई छतों पर भी जवानों को तैनात किया गया। 8 से 10 ड्रोन लगातार शोभा यात्रा के समय हर परिस्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस की तरफ से व्यापक बंदोबस्त के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

