मनमानी रॉयल्टी का विरोध, ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम
जोधपुर, शहर मेें खनन क्षेत्र केरू चौपड़ में मनमानी रॉयल्टी वसूलने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल शनिवार को नवें दिन भी जारी रही। रॉयल्टी फर्म मैसर्स देव दशरथ इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खनन क्षेत्र केरू में अलग-अलग रॉयल्टी नाको पर भिन्न-भिन्न दरों से रॉयल्टी वसूलने के खिलाफ 1 अप्रैल से चक्का जाम हड़ताल चल रहा है। इसमें लगभग 400 से अधिक ट्रक ऑपरेटर शामिल हैं। ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने समान दर से रॉयल्टी नहीं वसूलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हड़ताल पर बैठे ट्रक ऑपरेटरों से रॉयल्टी फर्म के जिम्मेदार ना तो वार्ता कर रहे और न ही समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं। इससे भी ट्रक ऑपरेटरों में आक्रोश है।
अलग-अलग दरों पर रॉयल्टी वसूली का आरोप
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के ओमप्रकाश सारण ने बताया कि रॉयल्टी फर्म केरू चौपड़ क्षेत्र में अधिक भार व उच्च दरों पर रॉयल्टी वसूल रही है जबकि यही फर्म केरू का ही हिस्सा पाबूमगरा (नारवा), अरणा झरना (मोकलावास) में कम भार व निम्न दरों पर रॉयल्टी वसूल रही है। पाबूमगरा (नारवा) से भरे जाने वाले ट्रक की रॉयल्टी रसीद बाकी अन्य नाके पर मान्य है जबकि केरू चौपड़ क्षेत्र से भरे जाने वाले ट्रक की रॉयल्टी रसीद दूसरे रॉयल्टी नाके पर पुन: चैक करके फिर ट्रक को जाने दिया जाता हैं।
श्रमिकों पर गहराने लगा आर्थिक संकट
केरू खनन क्षेत्र में दैनिक मजदूरी के लिए रोजाना हजारों श्रमिक आते हैं। वही यहां चाय-नाश्ते व भोजन की दुकानें चला रहे सैकड़ों दुकानदारों को भी दुकानें बंद होने के कारण आर्थिक संकट झेल रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

