राजेंद्र पालीवाल शहर व त्रिभुवन सिंह भाटी देहात जिलाध्यक्ष बने

  • भाजपा संगठन के चुनाव संपन्न
  • प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। राजेंद्र पालीवाल शहर व त्रिभुवन सिंह भाटी देहात जिलाध्यक्ष बने। भाजपा संगठन पर्व के तहत लघु उद्योग भारती भवन में सोमवार को भाजपा संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजेन्द्र पालीवाल को शहर जिला एवं त्रिभुवन सिंह भाटी को देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की घोषित की। संगठन चुनाव के प्रारंभ में देवेंद्र सालेचा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।

इसे भी पढ़िए – ज्वैलर को चांदी के बदले में 20 किलो सीसा पकड़ा गयी,छह लाख लेकर महिलाएं चंपत

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धनादिया ने बताया कि जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नेतृत्व में जोधपुर में भाजपा संगठन एवं जोधपुर शहर और जोधपुर देहात का निर्वाचन कार्यक्रम लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलितकर किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने जिलाध्यक्षों के दावेदारों के आवेदन पर विचार करने के साथ ही कमरे में मंत्रणा की। मंत्रणा और सर्व सम्मति से नाम तय होने के बाद भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा के मंत्री महेन्द्र कुमावत ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड की अनुमति से जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पालीवाल और जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष के पद पर त्रिभुवनसिंह भाटी को जिम्मेवारी दी गई।

दोनो ही नामों की घोषणा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देने का दौर शुरू करते हुए नारेबाजी कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने कहा कि भाजपा में एक पद के लिए कई दावेदार हो सकते हैं लेकिन अनुशासित पार्टी होने की वजह से कार्यकर्ताओं में एकता है यहां पर विरोध न होकर सर्व सम्मति से ही चुनाव होता है। ऐसे में जोधपुर शहर के लिए राजेन्द्र पालीवाल एवं जोधपुर देहात दक्षिण के लिए त्रिभुवन सिंह भाटी को अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं,अब जिला    अध्यक्षों के चुनाव हैं। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और संभवत 20 फरवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हो जाएंगे। उन्होने कहा कि यह कांटन भरा ताज है यहा त्याग एवं समर्पण की आवश्यकता है जो काम करता है। केवल पद की लालसा नही होती है। उन्होने कहा कि जोधपुर में तीन अध्यक्ष हैं लेकिन अभी दो के ही नाम घोषित किए गए हैं जबकि जोधपुर उत्तर देहात के चुनाव नही हुए हैं।

राजेंद्र पालीवाल                                  त्रिभुवन सिंह भाटी

नवनियुक्त जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि संगठन ने नई जिम्मेवारी दी है उसके लिए अपने कर्तव्य का पालन कर पार्टी की सेवा करेंगे। सभी को साथ लेकर आने वाले दिनों में निगम चुनाव प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही मेरा लक्ष्य है सबको साथ लेकर आने वाले समय में ग्राम पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों की तेयारी करेंगे। नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। नारेबाजी एवं खुशी का माहौल था।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जयपुर से जोधपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राठौड के साथ शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रश्नचंद मेहता,पूर्व विधायक कमसा मेघवाल,राजेंद्र कुमार गहलोत,प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, जगराम विश्नोई सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल,मोर्चा व वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री विजय राजोरिया ने किया व धन्यवाद ज्ञापित जगराम विश्नोई ने किया।