ज्वैलर को चांदी के बदले में 20 किलो सीसा पकड़ा गयी,छह लाख लेकर महिलाएं चंपत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। ज्वैलर को चांदी के बदले में 20 किलो सीसा पकड़ा गयी,छह लाख लेकर महिलाएं चंपत। शहर के भगत की कोठी स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर आई तीन महिलाओं ने ज्वैलर को चांदी के बदले में 20 किलो सीसा थमा दिया। ज्वैलर से छह लाख रुपए ऐंठ कर फरार हो गई। बाद में जब चैक किया तो वह चांदी नहीं होकर सीसा निकला। ज्वैलर ने भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी है।
इसे भी पढ़ें – मादक पदार्थ व अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार,एमडी ड्रग और देशी कट्टा बरामद
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि रामेश्वर नगर स्थित विजय नगर गली नंबर 4 निवासी विनोद कुमार सोनी पुत्र चंपालाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान देवनारायण मंदिर भगत की कोठी क्षेत्र में राधा कृष्ण ज्वैलर्स नाम से आई है। जहां पर 25 जनवरी को दिन में दो तीन महिलाएं चांदी बेचने के इरादे से आई थी। वह चांदी को प्लास्टिक कट्टे में भरकर लाई थी। सौदा छह लाख रुपए में तय होने पर ज्वैलर विनोद सोनी उन्हेें छह लाख रुपए दिए।
महिलाओं के जाने के बाद माल को चैक किया तो वह चांदी नहीं होकर सीसा निकला। थानाधिकारी भादू ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखी गई महिलाओं की पहचान कर अब तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

