सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस। रामपुरा भटियांन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 76वां गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर समारोह किया गया। इस आरोह में स्कूल की प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

इसे अवश्य पढ़ें – राजेंद्र पालीवाल शहर व त्रिभुवन सिंह भाटी देहात जिलाध्यक्ष बने

स्कूल की प्रधानाचार्य रूप कंवर ने बताया कि 76 वें गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे मुन्ने बच्चों से हुई। जिसमें बच्चों ने खूब बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाए गाए।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों को कई तरह के मिष्ठान,लड्डू ,पेठे,बिस्किट्स बांटे। इस मौके पर विद्यालय का नाम एसवीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल हटाकर प्रिया चिल्ड्रन एकेडमी के नाम से घोषित किया गया। इस उपलक्ष में स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों में कैलेंडर का भी वितरण किया गया।

Related posts:

You missed