राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

जयपुर, प्रदेश सभाध्यक्ष रामुराम जाखड़ बताया कि शनिवार को राजस्थान के सभी व्याख्याता मुख्यमंत्री आवास पर एकत्रित हुए और 1 जनवरी 2004 के पश्चात नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना की घोषणा व कर्मचारी हितों में लिए अनेक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

प्रतिनिधिमंडल में ढोल बाजे के साथ राजस्थान के लगभग 550 व्याख्याता शामिल हुए। रेसला सुप्रीमो मोहन सिहाग, प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, सुमेर खटाना,रामू राम जाखड़ सभाध्यक्ष रेसला,ओम सारण अति. महामंत्री,ओम प्रकाश शर्मा उप सभाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष बीकानेर कुशलाराम परिहार, मंडल अध्यक्ष जयपुर मुकेश शर्मा,बशी लाल भेहड़ा अति महामंत्री, जोधपुर जिला अध्यक्ष नवीन देवड़ा बीकानेर जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा,जयपुर जिलाध्यक्ष डॉ पंकज ओसवाल,झुंझुनू जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार,चूरू जिलाध्यक्ष राम कुमार खीचड़, करौली जिलाध्यक्ष भगवत मीणा, दौसा जिलाध्यक्ष नंदा राम मीणा,सीकर जिलाध्यक्ष रामलाल खेदड़, जोधपुर ब्लॉक अध्यक्ष सोना राम चौधरी,रामविलास जाखड अन्य मंडल जिला,ब्लॉक पदाधिकारी और जिलों के व्याख्याता साथियों ने मुख्यमंत्री को साफा, माला और चरखा भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रदेश सभाध्यक्ष रामु राम जाखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री को अनुसूची 5 वेतन कटौती के लिए ज्ञापन भी दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews