Doordrishti News Logo

पूर्व सैनिको के हितों के लिए हर सम्भव प्रयास होंगे- कर्नल जसोल

  • राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल जसोल को दी बधाइयां
  • जोधपुर में विभिन्न संगठन, संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

जोधपुर, राज्य सैनिक कल्याण सलाहाकार समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुसार पूर्व सैनिकों के हित के कार्य के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। जसोल शुक्रवार को जोधपुर प्रवास के दौरान उनसे मिलने आये लोगो से विचार व्यक्त कर रहे थे।

कर्नल जसोल ने कहा कि वह स्वयं बाॅर्डर जिले के रहने वाले हैं व इस क्षेत्र में अनेक सैन्य व पूर्व सैन्य परिवार निवास करते हैं। उन्होने कहा कि उन परिवारों की परिस्थितियों को निकट से जानने का वर्षो से उन्हे मौका मिलता रहा है। स्वयं भी सैनिक परिवार से ही जुड़े हैं व टोटोरियल आर्मी से भी संबंध रहा है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि प्रदेश का पूर्व सैनिक परिवार जिसने देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनकी सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उनकी दिक्कत को सरकार अपनी दिक्कत समझ कर समाधान के काम करेगी। उन्होने कहा कि सैनिक अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश रक्षा के लिए सैन्य सेवा में देता है। उनकी सेवानिवृति के बाद उनके कल्याण की जिम्मेदारी सरकार की बनती है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की भलाई करने का हर सम्भव प्रयास सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे किए जाएंगे व पूर्व सैनिक परिवारों से भी मुलाकात की जायेगी।

विभिन्न संगठनो व संस्थाओं ने किया स्वागत दी बधाई

कर्नल जसोल का जोधपुर स्थित फार्म हाउस पर शुक्रवार को अनेक संगठनो व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मिलकर उन्हे बधाईयां दी व माला व बुके प्रदान कर स्वागत किया। पार्षद सुनील व्यास, पूर्व पार्षद छोटू सिंह उदावत, कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष शम्भूसिंह मेडतिया, टयूरिस्ट गाईड एशोसियन के अध्यक्ष मानसिंह मेड़तिया, बस आॅपरेटर युनियन के शंकर सिंह मेड़तिया, पट्रोलियम डीलर्स एसोशियन गोपाल सिंह रूदिया, रामसिंह भाटी व बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुलाकात की व स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026