Doordrishti News Logo

लॉकडाउन अवधि में अप्रयुक्त सीजन टिकटों का पुनर्वैधीकरण करेगा रेलवे

  • रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश
  • बचे हुए दिनों की मिलेगी यात्रा
  • 25 मई से हो रही दिनों की गणना

जोधपुर, रेलवे बोर्ड ने उन सीजन टिकटों पर रेल यात्रा अनुमत की है जिनकी वैद्यता कोरोना काल में ट्रेनों की रद्दीकरण अवधि में समाप्त हो गई थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे उस अवधि की सीजन टिकटों का पुनर्वैधीकरण करेगा और यात्री को उसके बचे हुए दिनों की यात्रा पूरी करने का अधिकार देगा।

उन्होंने बताया कि इस आदेश से वे हजारों दैनिक यात्री लाभान्वित होंगे जो लॉक डाउन लगने से अपने मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकटों का पूरा उपयोग नहीं कर पाए और उनकी अवधि समाप्त हो गई। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने आदेश में स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन अवधि में अप्रयुक्त टिकटों का पुनर्वैधीकरण कर यात्री को टिकट की वैद्यता समाप्ति तक बचे हुए दिनों की यात्रा अनुमत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उस दौरान की वैधता के दिनों की गणना इस माह की 25 तारीख से प्रारंभ कर दी गई है।

सीनियर डीसीएम के अनुसार ऐसे सीजन टिकट धारकों को अपना उस अवधि का रद्द हो चुका मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकट स्वयं लेकर नजदीकी बुकिंग काउंटर पर उसे पुनर्वैधीकरण के लिए प्रस्तुत करना होगा जहां से उसे बचे हुए दिनों जितनी यात्रा कि नियमानुसार अनुमति प्रदान की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026