रेलवे ने मनाया स्वच्छ अस्पताल दिवस
जोधपुर,रेल मंडल पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को स्वच्छ अस्पताल दिवस गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे द्वारा 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें भारतीय रेल के विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि का प्रचार- प्रसार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि स्वच्छता के प्रति कदम उठाते हुए शनिवार को स्वचछ हॉस्पिटल, रेलवे काँलोनी अभियान चलाया गया। अस्पताल के सभी वार्डों और रेलवे परिसरों, रेलवे कॉलोनी की सघन साफ-सफाई, मरम्मत कार्य एवं प्लास्टिक प्रतिबंध पर एसएमएस या अन्य संदेश सेवाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों को कचरे के वर्गीकरण के बारे में जागरूक कर दृष्टिगत अजैव निम्नीकरणीय और जैव निम्नीकरणीय कचरे के लिए क्रमश: नीले और हरे रंग कोड के साथ कूड़ेदान के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। सभी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ जैसे टूटा हुआ फर्नीचर, अनुपयोगी उपकरण, पुरानी फाइलों का रिकॉर्डो को एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को रोकनेे के लिए जागरूक किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

