दूधिया रोशनी में नहाया रेलवे स्टेडियम

  • डीआरएम ने किया हाईमास्ट लाइट्स का लोकार्पण
  • मैत्री क्रिकेट मैच में डीआरएम इलेवन विजयी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। दूधिया रोशनी में नहाया रेलवे स्टेडियम। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां रेलवे स्टेडियम में नव स्थापित हाईमास्ट लाइट्स का बटन दबा कर लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें – बजट में केंद्र सरकार ने सुनी छोटे व्यापारी की आवाज

रेल प्रशासन द्वारा करीब 142 वर्ष पुराने रेलवे स्टेडियम पर रात्रिकालीन खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के महत्ती उद्देश्य से 80 लाख रुपए की लागत से चार उच्च क्षमता वाली हाईमास्ट लाइट्स लगवाई गई है जिससे स्टेडियम में अब दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच हो सकेंगे। स्टेडियम में इसके लिए स्थापित चार पोल पर एक-एक हजार वोल्ट 16 एलईडी लगाई गई है।

हाईमास्ट लाइट्स के लोकार्पण के बाद मंडल रेलवे अधिकारियों के मैत्री क्रिकेट मैच में डीआरएम इलेवन ने एडीआरएम इलेवन को 3 विकेट से हरा दिया। जिसमें नितेश मीणा मैन ऑफ द मैच, डीआर एम पंकज कुमार सिंह बेस्ट फील्डर, महेंद्र मीणा बेस्ट बॉलर व नितेश शर्मा बेस्ट बैट्समैन रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

रेलवे महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष दीपशिखा सिंह के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस आर बुनकर,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी उपस्थित थे। प्रारंभ में मंडल खेलकूद अधिकारी विपिन कुमार ने डीआरएम का स्वागत किया जबकि कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।

Related posts:

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

February 16, 2026

तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर 21 से

February 16, 2026

राज्यपाल का 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे

February 16, 2026