Doordrishti News Logo

रेल यातायात प्रभावित रहेगा

  • मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य
  • रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार- पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य से ये रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती ट्रेन 28 व 29 मई को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर ट्रेन 29 व 30 मई को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस 29 मई को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी- भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन समदडी, जालोर,मारवाड भीनवाल, भीलडी,पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह पाली मारवाड,मारवाड जं., सोमेश्वर,रानी,फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा,आबूरोड, पालनपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन जो 29 मई को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी- महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह समदडी,जालोर,मारवाड भीनवाल,भीलडी,पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन पाली मारवाड,सुमेरपुर जवाई बांध,आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

समर रश पर रेलवे अलर्ट यात्रियों के लिए बढ़ाए अतिरिक्त इंतजाम

3. गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी ट्रेन जो 28 मई को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी- लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन,भीलडी, मारवाड भीनमाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह पालनपुर,आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

4. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर ट्रेन जो 28 मई को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह पाटन,भीलडी,मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन पालनपुर,आबूरोड, पिंडवाडा,सुमेरपुर जवाई बांध,फालना,रानी, सोमेश्वर,मारवाड जं.व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

5. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन जो 29 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह पाटन,भीलडी,मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन ऊंझा, सिद्धपुर,पालनपुर, आबूरोड,पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना,मारवाड जं.व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

Related posts: