ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित
परिवर्तित मार्ग चलेंगी ट्रेन
जोधपुर,ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित। अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर चण्डावल-बगड़ी नगर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 552 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
इसे भी पढ़ें – रेलवे स्काउट की पांच दिवसीय छठी जिला रैली 24 दिसबंर से
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
परिवर्तित मार्ग
1.गाडी संख्या 14801,जोधपुर- इंदौर ट्रेन जो 23 दिसंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-अजमेर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड,डेगाना व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2.गाडी संख्या 14802, इंदौर- जोधपुर ट्रेन जो 23 दिसंबर को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर- फुलेरा-मेडता रोड होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में फुलेरा, डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3.गाडी संख्या 15013,जैसलमेर- काठगोदाम ट्रेन जो 23 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4.गाडी संख्या15014,काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन जो 22 दिसंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

