नकली घी के संदेह में फैक्ट्री पर छापेमारी

देर रात तक चलती रही कार्यवाही

जोधपुर,नकली घी के संदेह में फैक्ट्री पर छापेमारी। शहर की मंडोर पुलिस ने दिलीप नगर लालसागर क्षेत्र में बुधवार की रात को नकली घी के संदेह में छापेमारी की। दुकान से कई नामी कंपनियों  रैपर आदि मिले हैं। मौका स्थल पर पॉम ऑयल भी मिला है। ऐसे में संदेह जताया गया है यहां पर नकली घी तैयार किया जाता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – शीतलाष्टमी मेले व चैत्र नवरात्रि की व्यवस्थाओं के लिए बैठक

देर रात तक पुलिस के अधिकारी मौके पर कार्यवाही में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार मंडोर के निकट लालसागर दिलीप नगर में रात को एक फैक्ट्री पर रेड दी गई। पुलिस को यहां पर नकली घी तैयार किए जाने की जानकारी मिली। इस पर एसीपी मंडोर पीयूष कविया व थानाधिकारी रमेश खिडिय़ां के साथ जाब्ता वहां पहुंंचा। बताया गया कि फैक्ट्री मेें पॉम ऑयल से नकली तैयार किया जा रहा था। घी की सैपलिंग करवाई गई है। इस बारे में मंडोर पुलिस देर रात तक कार्यवाही में जुटी रही। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews