Doordrishti News Logo

राधेश्याम रंगा भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक मनोनीत

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रान्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),राधेश्याम रंगा भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक मनोनीत। भारत विकास परिषद केन्द्रीय नेतृत्व ने जोधपुर के प्रसिद्ध उद्यमी,निर्यातक तथा समाज सेवी राधेश्याम रंगा को क्षेत्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। इस अवसर पर राजस्थान पश्चिम प्रान्त तथा जोधपुर महानगर द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें – हिंदू नववर्ष महोत्सव समिति के अध्यक्ष का स्वागत

स्वागत उद्बोधन में प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि हमारे प्रान्त के लिए गर्व का विषय है कि केन्द्र द्वारा जोधपुर के राधेश्याम रंगा को क्षेत्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से भारत विकास परिषद जरूरतमंदों की शिक्षा,स्वास्थ्य तथा स्वावलंबन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य सम्पादित करेगा।

रंगा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी कार्य असम्भव नहीं है, आवश्यकता उसके लिए प्रयास करने की है। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण भाव से संगठित कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव पर्यावरण डॉ.रामकिशन विश्नोई, प्रान्तीय संरक्षक ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी,पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. द्वारका लाल माथुर तथा जोधपुर महानगर सम्पर्क प्रमुख नारायण रुप राय ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में प्रान्तीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा,प्रान्तीय संगठन सचिव गिरीश लोढ़ा,प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख लोकेश मित्तल,जोधपुर महानगर मीडिया प्रमुख भंवरलाल दैया,जोधपुर महानगर महिला संयोजक डॉ.सूरज माहेश्वरी,प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी सुरेश चन्द्र भूतड़ा, जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला,सचिव राजेन्द्र मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कच्छवाहा, जोधपुर मारवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ. दिनेश पेड़ीवाल,नन्दनवन शाखा अध्यक्ष शैलेश माहेश्वरी,सुरेश व्यास, सरस्वती नगर शाखा अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,सहित पावटा तथा रातानाडा शाखा के दायित्वधारी उपस्थित थे। प्रान्तीय संगठन सचिव गिरीश लोढ़ा तथा महानगर समन्वयक प्रदीप गट्टाणी ने आभार ज्ञापित किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026