पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज से
जिले में 4.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज से।जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग 481222 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके पश्चात आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
जोधपुर का रहने वाला है सिया गोयल का बॉय फ्रेंड चेतन चौधरी
अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी,एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में सुपरवाइजर, 237 ट्रांजिट टीम एवं 517 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है,जो अभियान की सतत निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
