पल्सर सवार बदमाशों ने कार चालक को रूकवाकर रूपए मांगे,की मारपीट व तोडफ़ोड़
जोधपुर, शहर के निकट झालामंड स्थित बापूनगर रोड पर कार सवार को पल्सर पर आए दो तीन युवकों ने रूकवाया। बदमाशों ने कार चालक से रूपयों की डिमांड की। रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की और कार को नुकसान पहुंचा कर भाग निकले। पीडि़त ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में सेक्टर आठ एच में रहने वाले अर्जुन पुत्र नीलकमल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर झालामंड बापूनगर रोड से निकल रहा था। तब एक पल्सर पीछे से आई और कार को रूकवाया। पत्सर पर दो तीन युवक सवार थे। इन्होंने कार को रोकने के साथ ही रूपयों की डिमांड की। रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट करने लगे और कार के शीशे को तोडफोड़ दिया। कुड़ी पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पल्सर सवारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

