रेलवे स्टेडियम में 15 दिवसीय समर कैम्प प्रारम्भ
जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के तत्वाधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय समर कैंप शुक्रवार से यहां पुराने रेलवे स्टेडियम पर प्रारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने इसका उद्घाटन किया।
मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीणा ने बताया की रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए आयोजित इस समर कैंप में रेलवे के अनुभवी कोचों,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन,वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, स्विमिंग व फुटबॉल की कोचिंग देने के साथ-साथ अन्य शारीरिक व्यायाम संबंधी गुर सिखाए जाएंगे।
डीआरएम ने इस आयोजन को आवश्यक और उपयोगी बताया। इस दौरान सहायक खेलकूद अधिकारी डॉ अरविंद कुमार के साथ विभिन्न खेलों के कोच खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

