पं.दीनदयाल अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे-लखावत

  • समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण का सपना था-पालीवाल
  • पूरे देश में भ्रमण कर राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया-भाटी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। पं.दीनदयाल अंत्योदय की बात करने वाले ज्योति पुंज थे-लखावत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को प्रताप नगर स्थित पण्डित दीनदयाल पार्क में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़िए – पूर्व नरेश गज सिंह ने पत्रकारों को भूखंड व प्रेसक्लब भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल,देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

लखावत ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे।

उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज को साथ लेकर चलने का विचार दिया।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति सिर्फ पास-पास होता है लेकिन साथ नहीं होता,तो अकेलापन और डिप्रेशन जन्म लेता है। यही स्थिति समाज के साथ भी होती है। प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को अपना कर इसी सोच को धरातल पर उतारा है।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का यह मत था कि किसी भी देश की प्रगति का मापदंड ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति की समृद्धि से नहीं बल्कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर से किया जाना चाहिए। उनकी इसी सोच को केंद्र में रखकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया।

देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने पण्डित के राष्ट्रवादी विचारों और सेवा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रवर्तक और उद्घोषक थे। छात्र जीवन से ही विभिन्न महापुरुषों के संपर्क में आकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने।

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल ने आजीवन राष्ट्र सेवा का व्रत लेकर विकसित राष्ट्र बनाने में पूरे देश में भ्रमण कर राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। उनकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं था। स्वदेशी के प्रति उनकी निष्ठा अटूट थी। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से जन चेतना को जगाया और दैनिक स्वदेश,साप्ताहिक पांचजन्य और मासिक राष्ट्रधर्म को प्रकशित कर नवयुवकों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। ऐसे ओजस्वी, तपस्वी,मनस्वी महापुरुष के अधूरे कार्यों और उनके सपनों को साकार करने वाला संकल्प लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर वनिता सेठ, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार गहलोत,नरेन्द्र कच्छवाह,किशन लड्डा,करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,शशि कुमार प्रजापत,कमलेश गोयल, गजेन्द्र मेवाडा,महेन्द्र मेघवाल,धुरेन्द्र मेघवाल,गोविन्द गहलोत,गीता भाटी,लक्ष्मण भाटी,विकास सामरिया,पंकज भाटी,हेमंत जानयानी,पूजा सुराणा,रणजीत ज्याणी,रवि गहलोत,सुभाष गहलोत, दिनेश चौधरी सहित जिला पदाधिकारी,मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026