जोधपुर, शहर के देवनगर थाना इलाके के कमला नेहरू नगर अस्पताल वाली गली में रविवार को एक मनोरोगी ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एमजीएच अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि देचू के गांव चामू निवासी 28 साल के फरसाराम पुत्र मांगीलाल को चेकअप के लिए उसके रिश्तेदार उसे जोधपुर लाए थे।
यहां पर डॉ. अरविंद जैन को वो चेकअप कराने के बाद रिपोर्ट दिखा ही रहे थे कि फरसाराम ने लघुशंका का बहाना किया और डॉ. के चैंबर से बाहर निकल गया। इसके बाद वो गली में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और करंट लगते ही वो चिपक गया। वाहिद मोदी सहित अन्य लोगों ने देखा तो तुरंत डिस्कॉम कॉल कर बिजली का कनेक्शन कटवाया और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर चढ़ फरसाराम को नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। जहां बर्न यूनिट में उसका उपचार जारी है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

